सेल्फी के शौक नें ले ली 3 जान, गंगा नदी में डूबे

जी. पी. दुबे
9721071175

सेल्फी लेनें के दौरान नदी में गिरी युवती

वाराणसी 25 अगस्त 24.
सेल्फी का शौक इस कदर सर पर चढ़कर बोल रहा है कि युवक और युवतियाँ अपनी जान की परवाह किए बगैर सेल्फी के दीवाने हो गए हैं |
गंगा घाट पर सेल्फी लेते दौरान एक युवती गिर गई |यह देख दो दोस्त नदी में छलांग लगा दिये |
तीनों पानी में डूब गए | अभी तक एक ही युवक की लाश मिली है, वहीं दो की तलाश जारी है |

बताया जा रहा है कि 6 दोस्त यहाँ टूर कैंप कर रहे थे | 25 अगस्त को रात लगभग 2 बजे निधि निवासी पटना गंगा किनारे खड़ी होकर सेल्फी ले रही थी तभी अचानक गंगा में गिर गई |

उसे बचाने के लिए वैभव सिंह और ऋषि भी कूद गए और तीनों डूब गये |
आज सुबह वैभव की लाश मिल गई वहीं ऋषि और निधि के लाश की तलाश जारी है |

बताया जा रहा है कि सभी लड़के-लड़कियां मुगलसराय स्टेशन से उतरकर वाराणसी आए थे,सुबह 5 बजे उनकी जयपुर के लिए ट्रेन थी और ट्रेन पकड़ने से पहले यह हादसा हो गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *