
जी.पी. दुबे
97210 711 75
किशोरी से रेप के बाद सांप्रदायिक तनाव
गाजियाबाद 30 अगस्त 24.
गाजियाबाद के लिंक रोड में बुधवार शाम किशोरी से दूसरे समुदाय के युवक ने मारपीट कर दुष्कर्म किया और विरोध पर हत्या की धमकी दी |

पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया |
वहीं, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं और कुछ लोगों ने कार्रवाई में ढील का आरोप लगाते हुए थाने पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और सड़क जाम कर वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी किया |
सूर्यनगर चौकी के बाहर घटना से नाराज लोगों ने जोरदार हंगामा कर जाम लगाया | एडिशनल सीपी दिनेश कुमार, डी सी पी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे |

लोग मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके हवाले करने की मांग करते रहे | सुबह से शाम तक हंगामा चलता रहा | काफी समझाने बुझाने के बाद रात 8 बजे लोग सड़क से हटे | इसके बाद देर रात तक प्रदर्शन करने वाले लोगों और अधिकारियों में बातचीत होती रही |
पुलिस के अनुसार, लिंकरोड थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में पीड़िता परिवार के साथ रहती है \

वहीं पीड़िता के भाई ने बताया कि बुधवार शाम लगभग साढ़े 5 बजे घर के पास कबाड़ की दुकान चलाने वाला दूसरे समुदाय का आरोपी फैजान 3 दोस्तों के साथ उनके घर में घुस गया |
आरोपी ने बहन के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने बहन के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया |
घटना के समय 8 साल का छोटा भाई घर के आसपास था, जबकि अन्य लोग बाहर थे |
पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी के तीनों दोस्त भाग गए, जिन्हें देखकर आसपास रहने वाले लोगों ने उन्हें बताया, जब तक वह परिजन के साथ मौके पर पहुंचते, उससे पहले फैजान भी फरार हो गया |
पीड़िता के भाई ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो बहन बेसुध हालत में मिली, उसकी हालत गंभीर थी |

एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी 3 आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रहे हैं |
घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू परिवार गौरक्षक के कार्यकर्ता समेत कई लोग थाना लिंकरोड पहुंचे और हंगामा किया, भीड़ ने दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ कर ई-रिक्शा में आग लगा दी |
पुलिसकर्मी पहुंचे तो जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए |
प्रदर्शन करने वाले लोग पास स्थित सूर्यनगर चौकी पहुंचे और जाम लगा दिया |
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने मामले में ट्वीट कर सख्त कार्रवाई की मांग की है |
सूर्यनगर चौकी पर पहुंचे लोगों को महिलाएं शामिल रहीं, लोगों ने हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन किया |
बैनर पर लिखा था कि आरोपी को फांसी दो |
प्रदर्शन के चलते आसपास के चार थानों की पुलिस बुलानी पड़ी, तब जाकर हालात पर काबू पाया गया |
पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लियागया है | तोड़फोड़, आगजनी और जाम लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है |
फोटो-वीडियो से पहचान कर इन पर कार्रवाई की जाएगी |


