
चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना लाखों के जेवरात किया चोरी

बस्ती 1 सितंबर 24.
चोरी की घटनाओं को रोकने में पुलिस विफल हो रही है |
ताजा मामला हरैया थाना क्षेत्र के मरवटिया तथा समौडी गांव का है जहां बीती रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया |
चोरों ने समौड़ी में एक तथा मरवटिया में दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया |

ग्रामीणों ने 112 पर सूचना दी, सूचना पर पूछी पीआरबी 112 ने जा शुरू कर दी उसके बाद ह्ररैया पुलिस ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की |
घटना के बारे में दिव्यांग कंचन शुक्ला ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा पहले बंधक बनाया गया उसके बाद असला और मारपीट के बल पर नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए |

उसी रात समौड़ी में सुरेन्द्र मिश्र पुत्र राम तेज के घर में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था । पीड़ित सुरेन्द्र मिश्र ने सुबह 112 पुलिस को भी सूचना दिया था मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर भीषण हुए चोरी की जांच किया था और उसी रात को पीड़ित दिव्यांग कंचन शुक्ला के गांव में ही सुरेन्द्र शुक्ला के घर पर भी चोरी हुई थी ।
पीड़ित कंचन शुक्ला एवं पीड़ित सुरेन्द्र मिश्र ने हर्रैया थाने पर भीषण चोरी के बारे में लिखित सूचना दिया है और सुरेन्द्र शुक्ला ने हर्रैया थाने पर लिखित सूचना नही दिया है । पीड़ित परिवारों की सूचना पर हर्रैया पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है । पीड़ित परिवार वालों का आरोप है कि पूरा दिन बीत जाने के बाद भी हर्रैया थाना प्रभारी राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह चोरी हुए स्थान पर नहीं पहुंचे और न ही भीषण चोरी हुए मामले को गंभीरता से ले रहे हैं ।


