
पुलिस व स्वाट टीम ने हत्या में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बस्ती 3 सितंबर 24.
थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह तथा स्वाट प्रभारी उप निरीक्षक उमाशंकर तिवारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक मोहम्मद मुस्तफा, स्वाट टीम तथा पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में नगर थाने पर पंजीकृत मुकदमा के संदर्भ में वांछित अभियुक्त चंदू चौहान पुत्र हरिराम चौहान तथा राकेश चौहान पुत्र जगदीश चौहान निवासी कोटवा भरतपुर थाना नगर बस्ती को अमहट पुल के पास स्थित शराब के ठेके के पास से मुखबिर की खास सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा |
घटना के बारे में बताते हुए सीओ कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि दोनों अभियुक्तों के ऊपर मुकदमा संख्या 180/24,धारा 103(1) बीएनएस के तहत थाना नगर पर संतोष चौहान की हत्या के संबंध में पंजीकृत था |
अभीयुक्तो को पुलिस और स्वाट टीम तलाश कर रही थी और मुखबिर की खास सूचना पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया |
पुलिस द्वारा अभियुक्तों के ऊपर अग्रिम कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेजा गया |

