नकली सिपाही ने असली सिपाहियों के साथ किया खेला

नकली सिपाही ने असली सिपाहियों के साथ किया खेला

मेरठ.उत्तर प्रदेश

एक नकली सिपाही ने 8 असली महिला सिपाहियों के साथ खेला कर डाला |

उनको अपने प्रेम जाल में फंसाया, उनसे शारीरिक संबंध बनाया और पैसे भी ऐठे |

पुलिस ने आरोपी राजन वर्मा लखीमपुर खीरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के नींदनियागढ़ का रहने वाला है और खुद को लखनऊ में एड जिला एंड ऑर्डर के ऑफिस में तैनात बताया करता था को गिरफ्तार किया है |

युवक वेबसाइट से महिला सिपाहियों का मोबाइल नंबर निकलता था और उनको अपने प्रेम जाल में फंसा कर उनसे गलत काम तथा पैसे ऐठा करता था |

वह महिला सिपाहियों के साथ संबंध तो बनाता ही था पैसे भी लेता था तथा उनसे लोन करवा कर करोड़ों रुपए की ठगी की बात भी सामने आ रही है |

मेरठ पुलिस ने बताया कि आरोपी के ऊपर मुरादाबाद श्रावस्ती लखीमपुर खीरी और कोतवाली बरेली में पांच मुकदमे पंजीकृत हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *