
कासगंज उत्तर प्रदेश 5 सितंबर 24.
कासगंज की महिला अधिवक्ता मोहनी तोमर जो 3 सितंबर को कचहरी से लापता हो गई थी उनकी लाश उनके लापता होने के 30 घंटे बाद नहर में मिली है |
प्रत्यक्ष दर्शनों के अनुसार लाश का चेहरा पूरी तरह से कुचला हुआ है |

स्थानीय लोगों सूचना के बाद पहुंची पुलिस पुलिस ने गोरया नहर से लाश को कब्जे में लेकर उसका पहचान करवाया |
महिला अधिवक्ता की लाश मिलने के बाद कासगंज के वकीलों में काफी आक्रोश है | वह घटनाक्रम की पूरी जांच कर खुलासे को लेकर अड़े हुए हैं|
बताते चलें कि 3 सितंबर मंगलवार को महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर कचहरी परिसर से गायब हो गई थी और उनकी स्कूटी वहां खड़ी मिली थी |
इसके विरोध में व्यापारियों में काफी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने तीर्थ नगरी का बाजार आंशिक रूप से बंद करवा दिया था |


