
मदरसा शिक्षक ने 13 साल के बच्चे के साथ किया कुकर्म
गाजियाबाद 5 सितंबर 24.
गाजियाबाद जिले के लोनी में मदरसा शिक्षक साकिब निवासी बिजनौर के ऊपर एक 13 साल के बच्चे ने कुकर्म का आरोप लगाया है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकुर विहार थाना क्षेत्र में एक मदरसा है | मदरसे में एक 13 साल का बच्चा पढ़ रहा था | इधर काफी दिनों से गुमसुम चल रहे बच्चे से जब उसके घर वालों ने उसके गुमसुम रहने की वजह जानी चाहिए तो शुरुआत में डर की वजह से कुछ नहीं बताया लेकिन परिजनों के पूछने पर वह रोने लगा और उसने बताया कि मदरसे का शिक्षक उसके साथ गंदा काम करता है |
बच्चों ने बताया कि रात को शिक्षक उसे अपने पास बुला लेता था उसके बाद गंदा काम करता था | बच्चे नहीं यह भी बताया कि शिक्षक ने उसे धमकाया था अगर यह बात किसी को बताए तो जान गंवानी पड़ेगी |
लड़के के पिता ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी और पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया |


