
दोस्त की बहन को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
गोरखपुर 6 सितंबर 24.
उरुवा थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसको जानकर आपका सबसे विश्वास उठ जाएगा |
एक दोस्त ने अपने दोस्त की बहन को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया |

इतने पर भी उसे क**** का जब दिल नहीं भरा तो उसने अपने दोस्तों को भी बुलाया और उनसे भी दरिंदगी करवाया |
जानकारी के मुताबिक युवक द्वारा पीड़िता के भाई के साथ पहले दोस्ती का प्रयास किया गया और जब वह दोस्त बनाने में कामयाब हो गया तो उसका फायदा उठाकर उसने दोस्त की बहन को अपने घर बुलाया | लड़की के मना करने पर उसने दोस्ती का वास्ता दिया जिसके बाद वह उसके घर गई |

लड़की के अनुसार जब वह उसके घर गई तो उसके घर में कोई नहीं था | लड़के द्वारा उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया गया था और उसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई |
इसका फायदा उठाकर लड़के द्वारा उसके साथ रेप किया गया और उसका वीडियो बना लिया गया | कितने पर भी उसका मन नहीं भरा और उसने अपने दोस्तों को बुला लिया और उन्होंने भी उसके साथ रेप किया |
जब लड़की को होश आया तो उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था |
उसने जब इन चीजों के खिलाफ कहा तो लड़की ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी |
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़का उसे बार-बार बुलाता और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है | लड़की वीडियो वायरल करने की धमकी से डर कर चली जाती |
एक दिन लड़की की तबीयत खराब हो गई और लड़के की बुलाने पर वह उससे मिलने नहीं जा पाई इस पर उसे लड़के ने वीडियो वायरल कर दिया |
लड़की द्वारा पुलिस को सूचना दी गई |
इस मामले में पुलिस का कहना है की लड़की ने उन्हें घटना के बारे में जानकारी देकर शिकायत किया है | पुलिस मामले की जांच कर रही है |


