आधी रात को डिप्टी सीएमओ फोन करके कहते मुझसे शादी कर लो

डिप्टी सीएमओ फोन कर बनाते हैं शादी का दबाव

लखीमपुर खीरी.
एक बेहद चौंकाने वाला मामला आया है जहां पर डिप्टी सीएमओ अपने पद और उम्र की गरिमा को भूलकर एक आशा वर्कर से शादी का दबाव बना रहे हैं |

आशा वर्कर जो शादीशुदा है कि कहना है कि वह रात को फोन कर परेशान करते हैं और शादी के लिए कहते हैं|

जिलाधिकारी के पास शिकायत लेकर गई आशा वर्कर कमर जहां च रमिया बेड में कार्यरत और लालापुर निवासी है |
उसने जिलाधिकारी से कहा कि डिप्टी सीएमओ लालजी पासी देर रात मुझे फोन करते हैं और जबरन शादी करने का दबाव बनाते हैं |
उसने कहा इससे मैं काफी परेशान हो गई हूं साथ यह भी बताया कि मामले की शिकायत सीएमओ से किया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई |


उसकी बात सुनकर जिलाधिकारी सहित वहां मौजूद अन्य अधिकारी सन्न गए |
जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए |

वहीं सीएमओ डॉक्टर संतोष गुप्ता ने कहा कि मामले की शिकायत मिली थी,लेकिन जो रिकॉर्डिंग हमें सुनाई गई थी, उसमें डिप्टी सीएमओ की आवाज नहीं थी और ना ही उनका नंबर था |
उन्होंने कहा कि पूरे घटना की जांच की जा रही है आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *