
शादी का झांसा दे नाबालिक को भगाने वाला अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
बस्ती 6 सितंबर 24.
प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया मोतीचंद के नेतृत्व में दुबौलिया पुलिस शादी का झांसा देकर नाबालिक को भगा ले जाने के आरोप में पंजीकृत मुकदमा के संदर्भ में आरोपी को गिरफ्तार किया |
प्रभारी निरीक्षक मोती चंद ने बताया कि अभियुक्त उमेश गौतम पुत्र साहब 18 वर्ष राम निवासी पकड़ी चौहान, थाना दुबौलिया को 5 सितम्बर को बभनपूरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया |
उन्होंने बताया की अभियुक्त के ऊपर विधिक कार्यवाही करते हुये जेल भेजा |

