पीजीआई के डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर करोडों ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्य को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

पीजीआई के डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों लेने वाले हुए अरेस्ट

लखनऊ 6 सितंबर 24.
पीजीआई के डॉक्टर को 7 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 2.81 करोड रुपए वसूलने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार किया |
गृह में प्रयागराज तथा गाजीपुर के दो शातिर सहित एक उड़ीसा की रहने वाली महिला भी शामिल है |
बताते चलें कि पुलिस ने इस गो के छह सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था |

गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वह लोगों के मोबाइल नंबर पर कॉल करके खुद को पुलिस, सीबीआई का अधिकारी बताकर लोगों किसी न किसी बहाने से डराते धमकाते थे तथा उनकी निजी जानकारी लेकर उनके खाते से रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करते थे | इसके लिए वह बायनेंस ऐप का प्रयोग करते थे |
ठगी के पैसों से गिरोह के सदस्य ट्रेडिंग का काम करते थे |

पुलिस के अनुसार अभियुक्त द्वारा बनाए गए वालेट, बैंक खाता के बारे में जानकारी लेने की साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं |
पकड़े गए अभियुक्ततो में उड़ीसा की हरिप्रिया प्रधान, प्रयागराज के जितेंद्र कुमार तथा गाजीपुर के हितेश शामिल हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *