
कांगड़ा.
सुनकर आश्चर्य के साथ आप अचंभित भी रह जाएंगे की एक छोटे से गुब्बारे ने 13 साल के बच्चे की जान ले ली |
2 दिन तक बच्चा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूलता रहा और अंत विवाह जिंदगी से हार गया और उसकी मृत्यु हो गई |
मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के ज्वाली का 13 साल का विवेक कुमार सरकारी स्कूल सिद्धपुरघाड़ में पढ़ता था |
बृहस्पतिवार को विवेक स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर के लिए निकला और
स्कूल के गेट पर वह गुब्बारा फुलाने लगा तो फुलाते समय अचानक गुब्बारे से हवा निकली और झटके के साथ गुब्बारा विवेक के मुंह में चला गया और वह गुब्बारा विवेक के गले में अटक गया |
घटना की जानकारी स्कूल के टीचर्स को मिली तो वे बच्चे को अस्पताल ले गए |
जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को पंजाब के पठानकोट के अमनदीप अस्पताल में भर्ती किया गया |
डॉक्टरों की टीम ने विवेक के गले से गुब्बारा तो निकाल लिया, लेकिन उसकी सेहत नाजुक बनी हुई थी और बृहस्पतिवार देर रात 11 बजे के करीब विवेक की मृत्यु हो गई |
पिता लगाते हैं दिहाड़ी मजदूरी और विवेक उनका इकलौता वारिस था |
इलाज के खर्च भी उसके पास नहीं थी वह तो प्रिंसिपल और विधायक ने की मदद जिससे उसका इलाज हुआ |


