
स्टाफ नर्स ने कराया प्रसव महिला को हुये तीन बच्चे
बस्ती 7 सितम्बर 24.
दुबौलिया विकास खण्ड के अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर दो दिन पहले एक गर्भवती महिला के तीन बेटों के प्रसव मामला प्रकाश में आया है।
स्टाफ नर्स अंकिता सिंह ने नार्मल प्रसव कराया। तीनों बच्चे स्वस्थ्य थे। दो बेटो का वजन कम होने के चलते थे महिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां से ओपेक चिकित्सालय रेफर दिया गया। वहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया आर्थिक स्थिति ठीक न होने से घर लेकर चले आये है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिलमा बाजार में दो दिन पहले पिपरी ऊंजी गांव की नीलम पत्नी राधेश्याम को प्रसव पीड़ा शुरु होते ही वह आयुष्मान मंदिर पर लेकर पहुंचे तो महिला की स्थिति देखकर स्टाफ नर्स अंकिता सिंह ने महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
लेकिन परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते वह जिला मुख्यालय नहीं जाना चाहते थे |
वह स्टाफ नर्स अंकिता सिंह से ही प्रसव कराने की जिद करने लगे।
उसके बाद स्टाफ नर्स ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सामान्य प्रसव कराया |
महिला के तीनों बच्चों के सकुशल डिलीवरी करने के सराहनीय कार्य की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही हैं।
स्टाफ नर्स अंकिता सिंह ने बताया महिला की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते परिजन रेफर करने के बाद महिला चिकित्सालय में नहीं ले गए।
परिजनों के निवेदन पर महिला का सामान्य प्रसव कराया गया। तीनों बेटे स्वस्थ्य थे। दो नवजात शिशु का वचन कम होने के चलते महिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।



