कार खरीदने लखनऊ पहुंचा फर्जी दरोगा एक गलती के कारण हुआ गिरफ्तार

फर्जी दरोगा गिरफ्तार, इस कमी ने उजागर किया…

लखनऊ 7 सितंबर 24.
चिनहट में पुलिस ने एक वर्दी धारी दरोगा को गिरफ्तार किया जिसने वर्दी पहनी थी कंधों पर स्टार भी थे लेकिन फिर भी उसकी एक गलती ने उसे गिरफ्तार करवा दिया |
पुलिस ने जब उससे पूछताछ किया तो उसने अपना नाम सोमिल सिंह 22 वर्ष निवासी बहराइच बताया |
फर्जी दरोगा ने आगे बताया कि पहले उसने एक परिचित की वर्दी चुराई उसके बाद मार्केट से दो स्टार भी खरीद लिए |

उसके बाद वह कार खरीदने लखनऊ आ गया |

शनिवार की सुबह आरोपी आदर्श धार्मिक पास से पकड़ा गया वह खुद को बाराबंकी में तैनात बता रहा था |

लेकिन उसकी एक गलती ने उसे पकड़वा दिया | आरोपी द्वारा बैज ना लगाने और वर्दी के हिसाब से जूता ना पहनने के कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने फर्जी होने की बात स्वीकार की | तलाशी में उसके बाद में पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद हुआ|
जिस कार शोरूम सेवा कार खरीदने वाला था उसमें काम करने वाला एक कर्मचारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया |.
बताते हैं कि कर्मचारी और फर्जी पुलिस दोनों मिलकर शोरूम से कार खरीदना चाहते थे और इसका आईडिया कर्मचारी ने सोमिल सिंह को दिया था |
लेकिन एक गलती के चलते उनका प्लान फेल हुआ ही और वह सलाखों के पीछे भी चले गए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *