90 साल की बुजुर्ग विछिप्त महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने किया रेप

कन्नौज 7 सितंबर 24.
हमारा समाज किस तरह विकृत होते जा रहा है और हवस की प्यास में अंधे दरिंदे नवजात शिशु से लेकर 100 साल के बुजुर्ग तथा पागल को भी अपनी दरिंदगी का शिकार बना डाल रहे हैं

ऐसी ही एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक द्वारा रेप किया गया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है | उसके साथ पड़ोसी गांव की एक युवक ने दुष्कर्म किया |

घटना के दौरान महिला द्वारा चिल्लाने पर आसपास के लोग उसकी आवाज सुनकर जुट गए तथा आरोपी को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिए |

प्राप्त खबर के अनुसार घटना 6 सितंबर दिन शुक्रवार की है |
जब दोपहर लगभग 12 बजे उक्त
महिला तालाब के किनारे बैठी हुई थी |

इसी दौरान आरोपी सतीश नामक युवक ने महिला को झाड़ियां में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया |

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ करना शुरू किया | बुजुर्ग महिला को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया |

पुलिस आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच कर रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *