यहां हुई नोटों की बारिश 50 किलोमीटर दूर के लोग थैला लेकर पहुंचे

छत पर नोट बरसने की बात सुन सब थैला लेकर पहुंचे

प्रयागराज 8 सितंबर 24.
बेरवा गांव निवासी एक व्यक्ति के छत पर नोट बरसाने की बात सुन घर आसपास इलाके के लोग थैला लेकर पहुंचने लगे |

दो दिनों से उसे व्यक्ति के घर के सामने काफी भीड़ जुटी हुई है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के किसान अरुण कुमार के घर के लोग 2 दिन पहले छत पर गए तो छत पर 100 रूपये के दो तथा ₹50 का एक नोट मिला | नोटों के साथ एक संदेश भी मिला जिस पर लिखा हुआ था मोती मरेगा और अरुण भी मरेगा मोती अरुण का बेटा है | इसके अलावा छत पर खून से एक पत्थर पर अजीब सी आकृति बनी हुई भी मिली |

वही इस अलग तरह के पत्थर ne और उसे पर बनी आकृति ने परिवार वालों को चिंता में डाल दिया |

नोट बरसाने की अफवाह इतनी तेजी से फैली की लोग उसके दरवाजे पर इकट्ठा होने लगे |
पहले तो अरुण ने कुछ लोगों को ले जाकर हकीकत से वाकिफ करवाया |

लेकिन उसके बाद भी 40 से 50 किलोमीटर दूर के लोग भी उसके दरवाजे पर इकट्ठा होने लगे |

भारी भीड़ और मौत के डर से अरुण के परिवार ने दरवाजा बंद कर खुद को अंदर कैद कर लिया |

वही यह बात प्रशासन तक फैलने पर असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर जंग बहादुर यादव ने नोट बरसने की घटना को पूरी तरह अफवाह बताया तथा लोगों से इस पर विश्वास न करने की अपील की |

पुलिस का कहना है कि किसी शरारती तत्व द्वारा परिवार को परेशान करने के लिए यह करतूत की गई है |

वहीं पीड़ित परिवार इस जादू टोने या किसी तंत्र-मंत्र का हिस्सा मानकर डरा हुआ है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *