
ड्यूटी से घर जा रही नर्स को रोक कर उसके प्रेमी ने मारी गोली उसके बाद नर्स नें वह किया जो…
आगरा 13 सितंबर 24.
आगरा के ताजगंज में बृहस्पतिवार 12 सितंबर की रात काशीराम कॉलोनी में रहने वाली 21 साल की नर्स मुस्कान स्कूटी से अपने घर जा रही थी |
मुस्कान पार्थ सारथी हॉस्पिटल में नर्स के रूप में काम करती थी और ड्यूटी खत्म करके रात में 9.30 बजे अपने घर वापस जा रही थी, तभी एक युवक ने उसे ताज नगरी के सीएनजी पंप के पास रोका |
रोकने के बाद युवक और मुस्कान में बात हुई और गुस्से में आकर युवक ने तमंचा निकालकर मुस्कान के चेहरे पर फायर कर दिया और वहां से भाग गया |
गोली मुस्कान के चेहरे से रगड़ खाती हुई निकल गई वह बुरी तरह से घायल हो गई, मुस्कान के चेहरे से काफी खून निकल रहा था |
इन सबके बावजूद भी घायल मुस्कान ने हिम्मत नहीं हारी और एक राहगीर की मदद से घायला हालत में खुद ही अस्पताल जा पहुंची |
मुस्कान उसी अस्पताल में इलाज के लिए गई, जहां पर वो काम करती थी. उसे तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया |
शुरुआती इलाज के बाद उसे एस एन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया |
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई |
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मुस्कान और युवक बबलू मौर्य का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, बबलू उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था |
इसी बीच मुस्कान के घरवाले भी उसके लिए रिश्ता देख रहे थे और जल्द ही उसकी शादी करने का मन बना चुके थे | यह बात बबलू को पता थी और वह इसी कारण मुस्कान पर शादी का दबाव बना रहा था |
बबलू के पूछने पर मुस्कान ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया |
उसने गुस्से में यह कदम उठाया और मुस्कान पर तमंचे से गोली चला दी |
मुस्कान के पिता का आरोप है कि बबूल उनकी बेटी के पीछे पड़ा है और तीन साल से उसे परेशान कर रहा था |
आगरा के अपर पुलिस अधीक्षक अरीब अहमद ने बताया कि उन्हें गुरुवार की रात को सूचना मिली थी की ताजनगरी सीएनजी पंप के पास एक युवती को गोली लगी है और हमलावर मौके से भाग गया है |
घरवालों ने जब घटनास्थल पर जाकर देखा तो जानकारी मिली कि काशीराम कॉलोनी में रहने वाली मुस्कान पर बबलू ने गोली चलाई है |
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.



