15 शादियां कर बनाकर अश्लील वीडियो करता था उन्हें ब्लैकमेल

शादीशुदा आदमी ने की अलग-अलग राज्यों में 15 शादियां

उड़ीसा से एक ऐसा हैरत में डालने वाला कारनामा सामने आया है जहां पर एक शख्स ने खुद शादीशुदा होने के बाद भी सात राज्यों में 15 महिलाओं से शादी की |

यही नहीं उसने उन महिलाओं का अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसके बाद वह उन्हें ब्लैकमेल भी करता था |

वह शख्स इतना शातिर दिमाग का था कि उसने शादी करने के लिए विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को ही निशाना बनाता था |

असल में विधवा और तलाकशुदा महिलाएं जल्दी इमोशनल हो जाती हैं इसीलिए उसने इनको ही साफ्ट टारगेट बनाया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार
विरंची नारायण नाथ पहले शादीशुदा था और उसकी पहली पत्नी से दो बच्चे भी हैं जो अंगुल में रहते हैं |
विरंची नाथ खुद को रेलवे का अधिकारी,आयकर अधिकारी और कभी-कभी तो सीमा शुल्क अधिकारी बताकर शादी मेट्रो मेंनियल पर प्रोफाइल बनाकर पेश करता था |

मामला का खुलासा तब हुआ जब कटक की रहने वाली एक महिला ने पिछले सप्ताह विरंची नारायण नाथ के ब्लैकमेल के जाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई |

महिला ने बताया कि उसके पति की 2022 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और उसने 2023 में दूसरी शादी के लिए उपयुक्त साथी की तलाश शुरू की तभी उसे नाथ की प्रोफाइल से एक रिक्वेस्ट मिला |
आरोपी ने उसे समय अपने आप को रेलवे में टीटीई बताया और प्रवाकर श्रीवास्तव नाम बताया था |

इस दौरान नाथ ने बातचीत में दावा किया उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है | वह अक्टूबर 2023 में महिला और उसके परिवार से मिलने गया और शादी करने के लिए कहा |
महिला के परिवार ने इसके लिए थोड़ा समय मांगा |
इस दौरान नाथद्वारा बार-बार फोन कर महिला को इमोशनल रूप से अपने चंगुल में ले लिया |
वीडियो कॉल के जरिए उसने महिला की नग्न तस्वीर भी रिकॉर्ड कर ली तथा शादी के पहले अपने साथ घूमाने भी ले गया |

नाथ ने 5 महीना तक उस नग्न फोटो का इस्तेमाल उसका यौन शोषण तथा आर्थिक शोषण करने के लिए किया |इस दौरान नाथ ने उससे 5 लाख नगद और 32 ग्राम सोना भी ऐंठ लिया |

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि उसके कई नाम थे और उसने कई पेशे भी बताए थे |
कभी वह रेलवे अधिकारी,कभी आयकर अधिकारी,यहां तक की सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क का अधिकारी भी बताया था |
पुलिस के जांच में उसके फोन रिकॉर्ड से पता चला कि उसने कई राज्यों में लगभग 15 महिलाओं के साथ उन्हें अपनी जाल में फंसा कर धोखाधड़ी की थी |

बहरहाल अब विरंची नारायण नाथ का पाप का घड़ा फूट चुका है |

समाचार स्रोत टाइम्स आफ इंडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *