
14 वर्षीय किशोरी की मिली लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका
फतेहपुर 16 सितंबर 24.
बिंदकी कोतवाली के जाफराबाद बाईपास के पास एक आम के बाग में एक 14 वर्ष से लड़की का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई।
लड़की के सिर पर किसी वजनी चीज से प्रहार कर हत्या की गई है।
वह शनिवार शाम अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी फिर वापस नहीं लौटी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने चार टीमों का गठन किया है।
रेप के बाद लड़की की हत्या की आशंका जतायी जा रही है।
बिंदकी कोतवाली के एक गांव की 14 साल की बेटी नगर के एक कालेज में हाईस्कूल छात्रा थी। रोज की तरह वह शाम चार बजे घर से कोचिंग पढ़ने के लिए गई थी।
शनिवार शाम चार बजे भी वह घर से कोचिंग के लिए निकली।
जब रात आठ बजे तक घर नहीं पहुंची तो मां ने खोजबीन शुरू लेकिन कुछ पता न चलने पर 10 बजे कोतवाली पहुंच सूचना दी।
पुलिस गुमसुदगी दर्ज कर परिजनों के साथ रात एक बजे तक तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।
रविवार सुबह जाफराबाद बाईपास के एक आम के बाग में लड़की के शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली।
पुलिस ने परिजनों को बुला शिनाख्त कराई, शव लापता हुई लड़की का ही था । शव खून से लथपथ था, आस पास शराब और बियर की बोतलें पड़ी थीं।
घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि लड़की के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं इससे साफ है कि उसकी हत्या की गई है।
उन्होंने कहा कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा, टीमें गठित की गई हैं।
वहीं कुछ लोगों का कहना है की लड़की 5 माह के गर्भवती भी थी |
बहरहाल मामला रेप के बाद हत्या का लग रहा है |
बाकी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस के छानबीन के बाद ही पता चलेगा |


