पंजाब के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की शिक्षा पर उठाए सवाल

पंजाब के सी एम भगवंत मान ने राहुल गांधी के पढ़ाई पर उठाए सवाल

👉 उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन की बात होती है लेकिन वन नेशन वन एजुकेशन की बात क्यों नहीं होती..

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान देश की श‍िक्षा व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाते-उठाते राहुल गांधी की पढ़ाई तक पहुंच गए |
उन्‍होंने कहा- अमेर‍िका में प्राइवेट स्‍कूल हो या सरकारी स्‍कूल हो, हर जगह एक जैसी पढ़ाई होती है | एक जैसे टीचर होते हैं, लेकिन हमारे यहां गरीबों के टीचर और हैं, अमीरों के टीचर कोई और | राहुल गांधी के टीचर जो हैं, मनप्रीत बादल के जो टीचर हैं, सुखबीर बादल के जो टीचर हैं, पहली बात, ये धरती पर तो पढ़े ही नहीं ये सब पहाड़ों में पढ़े हैं | दून स्‍कूल पहाड़ों में है |
सुखबीर बादल सनावर में पढ़े हैं तो समझ‍िए, हमारे टीचर और हैं और उनके टीचर और हैं |

भगवंत मान ने कहा, हम गरीबों का सैलबस और है और उन अमीरों का सैलबस और है |पंजाब के मुख्‍यमंत्री ने कहा, मेरे गांव के तीन बच्‍चे ले लो, उन्‍हें उन्‍हीं स्‍कूलों में दाख‍िला दिलवा दो, जहां राहुल गांधी, सुखबीर बादल पढ़े हैं | फीस माफ करा दो. दो साल बाद रिजल्‍ट चेक करना. हमारे गांव के बच्‍चे फर्स्‍ट आएंगे, लेकिन क्‍या करें इन बच्‍चों को मौका ही नहीं मिलता | राहुल गांधी, सुखबीर बादल कांवेंटेर‍ियन हैं, हम सरकार‍ियन हैं |सरकारी स्‍कूल पढ़ाई के अलावा पर्सनैल‍िटी डेवलपमेंट करते हैं. फैसला लेना स‍िखाते हैं. पोल‍िट‍िकल फैसला लेना स‍िखाते हैं…

पंजाब के मुख्‍यमंत्री ने कहा, देश में ‘वन नेशन वन इलेक्‍शन’ की बात होती है. लेकिन ‘वन नेशन वन एजुकेशन’ की बात क्‍यों नहीं होनी चाह‍िए? मैंने अमेर‍िका के एजुकेशन सिस्‍टम को काफी देखा है. पढ़ा है. वहां आपकी मर्जी है |पब्‍ल‍िक स्‍कूल हैं, प्राइवेट स्‍कूल हैं. जहां चाहो वहां पढ़ा लो लेकिन एजुकेशन, टीचर, सैलबस एक है |
यहां गरीब बच्‍चों के टीचर और हैं और अमीरों के टीचर और हैं | इसे बदलना होगा, अमीर बच्‍चों को जमीन का पता नहीं होता |

भगवंत मान से पूछा गया क‍ि क्‍या कभी सीएम बनने की इच्‍छा पहले हुई थी. इस पर उन्‍होंने कहा, मुख्‍यमंत्री के दरवाजे के सामने कई बार गाड़ी चलाकर जाता था | सोचता था एक बार तो यहां आना है. देख‍िए आ गया. ये कांफ‍िडेंस होना चाह‍िए | मैं भी काम कर सकता हूं, ये कांफ‍िडेंस है, लेकिन मैं ही ये काम कर सकता हूं, ये प्राउड है. ये नहीं होना चाह‍िए. केजरीवाल के बारे में भगवंत मान ने कहा, वे तो हमारे दिल में रहते हैं |
केजरीवाल के इस्‍तीफे पर उन्‍होंने कहा, हम फ‍िर द‍िल्‍ली में शपथ लेंगे,फ‍िर से सरकार बनाएंगे |

समाचार स्रोत न्यूज़ 18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *