सड़क पर बिछ गई लाशें,मच गई चीख पुकार

सड़क पर बिछ गयी लाशें, अनियंत्रित पिकअप ने रौंदा

संभल 16 सितंबर 24.
रजपुरा थाना क्षेत्र के अनूपशहर मार्ग दीपपुर डांडा के पास हुई इस भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई |
सड़क किनारे बैठे नौ लोगों को एक अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया, वहीं इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए |
हादसे की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और
लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी |
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया |
लोगों ने पिकअप को चालक समेत पकड़कर और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया |

प्राप्त समाचार के अनुसार ये सभी लोग सोमवार सुबह सड़क किनारे बैठकर पानी की स्थिति देख रहे थे,तभी गवां की ओर से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें रौंद दिया |
लीलाधर, धारामल, ओमपाल व प्रेमपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है |
घायलों को सीएचसी रजपुरा में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है |
घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया,पुलिस ने किसी तरह समझा बूझकर उनका रास्ता खाली करवाया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *