महिला वकील के हत्याकांड में आया नया मोड़

महिला वकील की हत्या के मामले में आया नया मोड़

उत्तर प्रदेश के कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या के मामले में उसे समय नया मोड़ आ गया जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या 3 दिन पहले होने की बात सामने आई |जबकि पुलिस और एफआईआर के मुताबिक 24 घंटे से 30 घंटे के बीच ही नहर से लाश भी मिल गई थी और उसकी पहचान भी हो गई थी |
लाश की पहचान खुद उसके पति ने की थी |
ऐसे में वकील की लाश की पहचान पर सवाल खड़े हुए तो पुलिस ने मोहिनी की मां दिनेश कुमारी का डीएनए टेस्ट कराया है |
बता दें कि इस मामले में अभी तक पांच वकील, एक एलएलबी छात्र और एक महिला सहित आठ लोग जेल में है |

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मोहिनी का शव दो से तीन दिन पुराना था |
जबकि महिला अधिवक्ता के पति विजतेंद्र तोमर ने 4 सितंबर को गोरहा नहर में मिले शव की पहचान की थी, जबकि अधिवक्ता मोहिनी तोमर मोहिनी 3 सितंबर से लापता थीं |

इस संदिग्ध स्थिति के चलते पुलिस ने मोहिनी की मां दिनेश कुमारी का डीएनए टेस्ट कराया है |
इस जांच के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि शव मोहिनी का है या नहीं |
वहीं वकील मोहिनी तोमर की मां और भाई ने प्रशासन से आग्रह किया है कि असली हत्यारों को पकड़ा जाए और उन्हें सजा दिलाई जाए | उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया है और यह भी मांग की है कि मोहिनी का मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया जाए |

इस मामले में अब तक पुलिस ने पांच वकीलों, एक एलएलबी छात्र और एक महिला समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है,वहीं दो आरोपी अब भी फरार हैं |
मोहिनी तोमर की हत्या मामले में नए मोड़ आने के बाद यह केस और अधिक पेचीदा हो गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *