
फेसबुक पर दोस्ती, फिर हुई शादी, अब पति ने ब्लैकमेलिंग और पेट्रोल पंप कब्जाने का लगाया आरोप
आगरा 20 सितंबर 24.
सपा नेत्री जूही प्रकाश पर उनके ही पति ने ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है |
उन पर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये हड़पने का आरोप तथा पेट्रोल पम्प पर कब्जा करने का आरोप उनके पति योगेंद्र सिंह ने लगाया गया है |
वहीं अब सपा नेत्री ने भी पति पर शोषण का आरोप लगाया है |
प्राप्त जानकारी के मुताबिक फेसबुक पर दोनों की दोस्ती हुई थी |
और उसके बाद दोनों के बीच में इस कदर प्यार का परवान चढ़ा की दोनों ने आर्य समाज मंदिर शादी कर लिया |
दोनों मामलों की शिकायत डीसीपी सिटी से हुई है,जिसके बाद एसीपी हरीपर्वत को मामले की जांच सौंपी गई |
मामला आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र का है |
जूही प्रकाश समाजवादी पार्टी की नेत्री हैं और आगरा से मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं |


