
जी.पी. दुबे
एनजीवी प्रकाश न्यूज़
कलवारी पुलिस ने पांच नफर वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बस्ती 20 सितंबर 24.
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में तथा जिले के तेज तर्रार थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी गायघाट उप निरीक्षक जितेंद्र मिश्रा तथा पुलिस टीम ने पांच नफर वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा |
थानाध्यक्ष भान प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी किया गया परिपत्र एन बी डब्लू के अनुपालन में पांच नफर अभियुक्त..
चंद्रभान पुत्र बेचई, गब्बस उर्फ अमृतलाल पुत्र रामसुध, मोहन कुमार पुत्र बेचई, सभी निवासी गौर रोहारी थाना कलवारी बस्ती तथा मनोज पुत्र बुद्धू निवासी गायघाट थाना कलवारी बस्ती व परशुराम पुत्र बखेड़ू निवासी गजया थाना कलवारी बस्ती को गिरफ्तार कर अग्रिम विधि के कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया |



