थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जी.पी. दुबे
एनजीवी प्रकाश न्यूज़

एस ओ कलवारी भानु प्रताप सिंह ने अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार

बस्ती 20 सितंबर 24.
जिले के तेज तर्रार, मृदुभाषी लेकिन क्रिमिनल के लिए काल थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में अब गाजा कारोबारियों की खैर नहीं है |

थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक गोपाल यादव तथा पुलिस टीम ने 19 सितंबर 24 की शाम एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को शाम 7:45 कन्या इंटर कॉलेज के गेट के सामने कुसौरा बाजार से गिरफ्तार किया |

थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया वांछित अभियुक्त निकित चौधरी पुत्र राम भवन चौधरी निवासी शोभनापार थाना लालगंज बस्ती को 425 ग्राम अवैध गाजा के साथ गिरफ्तार किया |
अभियुक्त के ऊपर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *