महिला कर्मचारी के साथ किया छेड़छाड़ , विरोध करने पर..

जी.पी. दुबे

एनजीवी प्रकाश न्यूज़

महिला कर्मचारी संग की छेड़छाड़ विरोध करने पर गला दबाकर किया बेहोश

लखनऊ 20 सितंबर 24.
राजधानी के पॉश इलाके में शुमार हजरतगंज इलाके में स्थित एक कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने महिला सहकर्मी के साथ छेड़छाड़ की है | और जब महिला कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशांक ने उसका गला दबा दिया जिससे महिला बेहोश हो गई |

महिला सहकर्मी के पिता ने आरोपी मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशांक के खिलाफ पुलिस में शिकायत किया है | जिसके बाद शशांक को गिरफ्तार कर लिया गया है |

प्राप्त समाचार के अनुसार कैसरबाग की रहने वाली महिला एक कंपनी में ह्यूमन रिसोर्स के पद पर कार्यरत हैं |उसी कंपनी में शशांक गुप्ता मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर पदस्थ है |

पीड़िता के पिता के मुताबिक पीड़िता ऑफिस में अपना काम कर रही थी उसी दौरान शशांक ने उसको अपने केबिन में कुछ काम के बहाने बुलाया और छेड़छाड़ करने लगा,जिसका विरोध करने पर उसका गला दबा दिया और पीड़िता बेहोश हो गई |

होश में आने के बाद पीड़िता ने वीमेन पावर हेल्प लाइन 1090 पर शिकायत की |

महिला की शिकायत पर आरोपी शशांक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *