* पुलिस फोर्स के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने रात में रेलवे ट्रैक का भी निरीक्षण किया*

जी.पी.दुबे
अपर पुलिस अधीक्षक ने मुंडेरवा और नगर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण
बस्ती 21 सितंबर 24.
अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण के क्रम में कल देर रात मुंडेरवा और नगर थाने का निरीक्षण किया |
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय,सीसीटीनीएस,महिला हेल्प डेस्क, परिसर, मेस और बैरक का निरीक्षण कर साफ सफाई के लिए निर्देशित किया |
उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव के लिए संबंधित को निर्देशित करते हुए क्राइम संबंधित रजिस्टरों का निरीक्षण किया|
तत्पश्चात उन्होंने थाना क्षेत्र के अंतर्गत क्राइम,चोरी रोकने तथा आने वाले त्योहारों मैं शांति व्यवस्था को बनाए रखने हेतु उचित निर्देश दिए |
यहां बताते चलें कि अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा क्राइम रोकने के लिए तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनवरत जिले के थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाता रहा है |



