पोस्ट ऑफिस का परिसर अचानक धसा और वहां खड़ा ट्रक उसमें समा गया

जी.पी. दुबे

पोस्ट ऑफिस का परिसर अचानक धसने से खड़ा ट्रक गड्ढे में समा गया

पुणे 20 सितंबर 24.
महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रक उल्टा होकर सिटी पोस्ट ऑफिस के परिसर में एक गड्ढे में गिर गया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अुनुसार घटना शहर के बुडवार पेठ इलाके की है।

जहाँ पोस्ट ऑफिस परिसर का एक हिस्सा ढह जाने के बाद ट्रक का पिछला हिस्सा गड्ढे में गिर गया।

एजेंसी के अनुसार ट्रक पुणे नगर निगम का है और नाले की सफाई के काम के लिए वहां गया था।

ड्राइवर के वाहन से कूदने के कारण वह गड्ढे में जाने से बच गया |

घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
ट्रक को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *