शिकायत करने थाने पहुंची महिला के साथ पुलिस कर्मियों ने किया दुर्व्यवहार

जी.पी. दुबे

शिकायत करने थाने पहुंची महिला को पुलिस मारा पीटा

भुवनेश्वर 21 सितंबर 24.
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में महिला के साथ दुर्व्यवहार की खबर सामने आई है, जहां एक महिला कांस्टेबल ने महिला के साथ मारपीट की |
फिलहाल पीड़िता अस्पताल में एडमिट है और उसका इलाज चल रहा है |
पीड़िता से मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने मित्र के साथ रात को घर लौट रही थी, तभी कुछ युवकों ने उनके साथ कथित तौर पर छेड़खानी की |

जिसके बाद महिला अपने फ्रेंड के साथ शिकायत करने के लिए थाने पहुंची,जहां पहले महिला पुलिसकर्मी ने बदतमीजी की और फिर उसके हाथ बांध दिए और उसे पूरे पुलिस परिसर में घसीटा और मारपीट की गई |

पीड़िता का आरोप है कि जब मैं अपने दोस्त के साथ शिकायत करने पहुंची तो उसे हवालत में डाल दिया गया | जिसके बाद मैंने जैसे ही अपनी आवाज ऊंची की तो मेरे साथ उन्होंने बदतमीजी शुरू कर दी |
जब महिला पुलिसकर्मी ने मेरी गर्दन पकड़ने की कोशिश की, तो एक महिला पुलिसकर्मी के हाथ पर मैंने काट लिया, जिसके बाद पुलिसकर्मी ने उसके हाथ और पैर बांध दिए और उसे कमरे में बैठा दिया |
कुछ देर तक मुझे कमरे में अकेले बैठाकर रखा गया, जिसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने दरवाजा खोला और मेरी छाती पर लात मारी |

मैं दर्द से चिल्लाती रही, पर पुलिस अधिकारी नहीं रुका |
पीड़ित महिला को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस महानिदेशक से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है
मामले को संज्ञान में लेते हुए भरतपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक सहित 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जा चुका है.

इस घटना पर मुख्यमंत्री मोहन माझी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है |निष्पक्षता से पूरे मामले की जांच की जाएगी. घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को निलंबति कर दिया गया है अब इस घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *