
जी.पी. दुबे
योगी के ऊपर महिला ने लगाया यौन शोषण का
प्रयागराज 22 सितंबर 24.
कनाडा की एक महिला ने प्रयागराज के एक योगी के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया है |
महिला ने अपनी शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग में दर्ज करवाई है |
उसने आरोप लगाया है कि झूसी स्थित क्रिया योग आश्रम व अनुसंधान संस्थान के संचालक योगी सत्यम ने उन्हें यौन क्रियायो को आध्यात्मिक बता कर शोषण का शिकार बनाया |
महिला के अनुसार वह 2001 के अंत में भारत आई थी जब वह पति की धोखे की वजह से संकट में थी |
इसी दौरान योगी सत्यम ने उसे अपने आश्रम में बुलाया |
जनवरी 2002 में वह लगभग एक महीने तक आश्रम में रही | महिला ने कहा कि इसी दौरान योगी सत्यम ने उसे सन्यासी बनने के लिए प्रेरित किया और अपनी क्रिया योग यात्रा में शामिल होने के लिए |
महिला ने कहा इस यात्रा के दौरान योगी सत्यम ने पहली बार उन पर यौन संबंध बनाने का दबाव डाला |
अमेरिकी दौरे के दौरान भी उन्हें बार-बार यौन शोषण का सामना करना पड़ा |
पीड़िता ने कहा कि आरोपी द्वारा यौन संबंध बनाने के बाद मुझे विश्वास दिलाने के लिए मुझे ध्यान और श्वास संबंधी अभ्यास करने के लिए कहते थे |
महिला ने कहा आरोपी द्वारा मुझे विश्वास दिलाया जाता था कि यह क्रियाएं आध्यात्मिक लाभ देती हैं |




