7 साल की बच्ची के साथ 7 साल के दो बच्चों ने किया बलात्कार

जी.पी. दुबे

बलिया 22 सितंबर 24.
एक बेहद हैरान और समाज को आईना दिखाने वाला मामला सामने आया है, जिसको जानने के बाद आप भी सोचेंगे कि इस मोबाइल संस्कृत ने हमें कितना नीचे गिरा दिया है |

ऐसी घटना जहां 7 साल की बच्ची के साथ 7 साल के दो बच्चों ने रेप की घटना को अंजाम दिया |

रेप के बाद बच्ची की हालत गंभीर है और उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया |

पुलिस ने सूचना मिलने पर दोनों बच्चों को कस्टडी में लेते हुए पूछताछ कर बाल सुधार गृह भेज दिया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची कुछ बच्चों के साथ मोहल्ले में खेल रही थी, इसी दौरान दोनों बच्चे उसे बहला फुसला कर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गए | जहां दोनों बच्चों ने बारी- बारी से उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया |

उसके बाद बच्ची जब घर पहुंची तो उसकी हालत बिगड़ गई और परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया |
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अत्यधिक खून गिरने के कारण बच्ची की हालत को देखते हुए तुरंत वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *