
जी.पी. दुबे
जन्मदिन पार्टी के बहाने ले गए होटल उसके बाद किया गैंगरेप बनाया अश्लील वीडियो
महोबा 22 सितंबर 24.
आज समाज का वह दौर चल रहा है जहां पर एक लड़की के लिए घर से लेकर बाहर तक कोई भरोसे लायक नहीं रह गया, कब किसकी कहां नियत खराब हो जाए यह कोई नहीं जानता |
ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जहां पर जन्मदिन पार्टी के नाम पर एलएलबी के छात्रा को उसके दो दोस्त होटल ले गए |
वहां ले जाकर उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया साथ में अश्लील वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर उसे वायरल करने की धमकी भी दिए |
छात्रा के होश में आने पर दोनों उसे ले जाकर कॉलेज में छोड़कर फरार हो गए|
छात्रा के पिता के अनुसार घटना के बाद उनकी बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया और गुमसुम रहने लगी |
काफी पूछने पर उसने सारा वाकया बताया और लड़कों द्वारा भेजा गया अश्लील वीडियो भी दिखाया |
उसके बाद छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया |
बहरहाल पुलिस ने आरोपी आदित्य और समीर के खिलाफ दुष्कर्म एससी-एसटी के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए जाच शुरू कर दी है |



