ए एस पी ओम प्रकाश सिंह ने किया थाना हरैया का आकस्मिक निरीक्षण तथा जीयनपुर मे ग्रामीणों से वार्ता

जी.पी. दुबे

अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना हरैया का किया निरीक्षण व जीयनपुर में किया ग्रामीणों से वार्ता

बस्ती 23 सितंबर 24.
अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने क्षेत्राधिकारी ह्ररैया अशोक कुमार मिश्रा के साथ थाना हरैया का कल देर रात आकस्मिक निरीक्षण किया |

इस दौरान उन्होंने थाना परिसर,,कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों के रखरखाव, बैरक, मेस आदि का निरीक्षण किया |

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून का पालन व ,शांति व्यवस्था बनाए रखा जाए
|
उन्होंने कहां की अपराध एवं अपराधियों के ऊपर लगाम लगाया जाए |

तत्पश्चात उन्होंने परशुराम पुर थाना क्षेत्र के जीयनपुर में हुई हत्या के सन्दर्भ में ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें शांति एवं सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को उचित निर्देश भी दिए |

इस दौरान उनके साथ प्रभारी निरीक्षक ह्ररैया तहसीलदार सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *