
जी. पी. दुबे
खेत की मेड़ और खूनी संघर्ष- एक की मौत
रुड़की उत्तराखंड 26 सितंबर 24.
रुड़की में मारपीट की एक घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं |
घटना एक मामूली विवाद से शुरू हुई जो कि मारपीट तक पहुंच गई |
इस विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई है |
फिलहाल मामले में कार्रवाही शुरू कर दी गई है |
यहां बताते चलें कि विवाद का कारण हर गांव की तरह यहां भी था खेत का मेड़ |
एक पक्ष द्वारा खेत की मेड़ को छांट दिया गया जिस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई |
उसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों और फरसे से दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला कर दिये और मारपीट में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी |
और लगभग 12 लोग घायल हो गए |घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है |
पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
पुलिस दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी |


