नदी के किनारे मिला बोरे में भरा हुआ अज्ञात शव

जी.पी.दुबे

बोरे में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका

बस्ती 26 सितंबर 24.
दुबौलिया थाना क्षेत्र मैं नदी के किनारे एक बोरी में लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई |

गौरा सैफाबाद तटबंध पर बने एक ठोकर के पास बोरे में युवक की लाश मिलने की सूचना पर नदी के किनारे भीड़ लग गई।
युवक के सिर पर गम्भीर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे और चेहरा भी पूरी तरह क्लियर नहीं था | देखने पर युवक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच लग रही थी |
सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस
जांच पड़ताल में जुट गई और युवक की लाश की पहचान करवाने के लिए काफी कोशिश की लेकिन लाश की पहचान नहीं हो पाई।

प्राप्त सूचना के अनुसार तिवारीपुर गांव के सामने बने ठोकर के पास सरयू नदी के किनारे दो बोरे से बांधा एक शव सुबह मछली का शिकार करने वालो ने देखा।‌
लाश सिर से कमर तक प्लास्टिक बोरे में और पैर से लेकर कमर तक जूट के बोरे में बंधा हुआ था।

पहुंची पुलिस ने शव को दोनों बोरे से शव को बाहर निकाला देखने से शव‌ करीब दो तीन दिन पुराना लग रहा और युवक के सिर‌ में गम्भीर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे तथा शरीर में सिर्फ काले रंग का अंडरवियर पहने हुए है वहीं बाये हाथ में सिर्फ शर्ट के आस्तीन के गलाफ व बंटन लगा हुआ था ||
पुलिस ने मौके पर जुटी भीड़ से शव को पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन लाश की पहचान नहीं हो पाया है।‌
लाश के पास बोल्डर पर खून के निशान मिले हैं,पर देखने से प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या कर लाश ठोकर के पास फेंक दिया गया हो।
पुलिस नें लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *