प्रेमी से मिलने प्रेमिका पहुंची रेलवे स्टेशन उसके बाद दोनों समुदायों के बीच

जी. पी. दुबे

प्रेमिका गयी प्रेमी से मिलने उसके बाद जमकर हुआ पथराव

देहरादून 28 सितंबर 24.
राजधानी में बृहस्पतिवार 26 सितंबर की शाम दो समुदाय के बीच जमकर झड़प और पत्थर बाजी हुई |

मिली जानकारी के अनुसार बदायूं की रहने वाली एक विशेष समुदाय की लड़की अपने प्रेमी से मिलने रेलवे स्टेशन पर आई थी |
इसकी जानकारी जब दोनों समुदाय को हुई तो दोनों समुदाय के लोग रेलवे स्टेशन पर आ पहुंचे और दोनों पक्ष में बहस होने लगी इस बहस के दौरान पत्थर बाजी शुरू हो गई |

झड़प होने से रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया |

पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात संभालने की कोशिश कर रही थी कि उसके ऊपर भी पथराव हो गया |

उसके बाद पुलिस नें बल प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज करलोगों को भगाया |

इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी ले लिया है |

तनाव को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है |

वही उसका असर शुक्रवार 27 सितंबर को भी देखने को मिला |

दोनों पक्षो के बीच हुये पथराव में कई लोग घायल हो गए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *