
जी.पी. दुबे
97210 711 75
युवती को पड़कर जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप
देहरादून 4 अक्टूबर 24.
देहरादून से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है जहां पर एक युवती को जंगल में ले जाकर दो युवक तथा एक नाबालिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया |.
पीड़िता के आरोप पर पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर घटना में शामिल आरोपियों को हिरासत में ले लिया|
प्राप्त समाचार के अनुसार युवती सड़क के किनारे दुकान लगाकर सामान बेचने का काम करती है |
युवती का एक परिचित उसके दुकान पर आया और उसे अपनी मैजिक गाड़ी में बैठा कर रायपुर के जंगल में लेकर आया,जहां उसके दो दोस्त और आ गए |
उसके बाद तीनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया |
युवती जब घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने उसे खोजना चालू कर दिया और वह उन तीनों लड़कों के साथ मिली |
लड़की ने परिजनों को सब बात बताई |
परिजनों द्वारा जमकर बवाल काटा गया और उसके बाद लड़की के आरोप पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया |
