
जी.पी. दुबे
9721071175
गोंडा में पटाखे बनाते समय हुआ विस्फोट मकान ढहा लाशों के चीथड़े उड़े
गोंडा 7 अक्टूबर 24.
गोंडा में पटाखे बनाते वक्त हुये विस्फोट में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें लखनऊ के लिए रेफर किया गया है |

लोगों के अनुसार विस्फोट इतना तगड़ा था कि दो लोगों के चीथड़े उड़ गए |
प्राप्त समाचार के अनुसार विस्फोट इतना तगड़ा था कि मकान की दीवार ढह गई और आसपास के मकान की दीवारों में दरारें आ गई |
विस्फोट की आवाज सुनकर जब गांव वाले वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि विस्फोट में घायल लोग तड़प रहे थे |
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि दोपहर में अचानक विस्फोट शुरू हुआ जिससे पूरा गांव दहल गया और लगातार एक-एक कर विस्फोट होते रहे तथा पटाखे इधर-उधर जाकर फैल गए और एक-एक कर फटते रहे |

उन्होंने कहा कि जब देखा तो मकान की दीवार गिर गई थी और लोग उसके नीचे दबे थे | लोगों ने किसी तरह उन्हें खींचकर बाहर निकाला | ग्रामीणों ने बताया कि गांव के और भी कई मकान छतिग्रस्त हो गए हैं|
सूचना के बाद पहुंची पुलिस,उप जिलाधिकारी तथा विधायक द्वारा पहुंचकर रेस्क्यू मे तेजी लाई गई |
मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बेलसर गांव में फारुख का मकान जो बंद रहता है और वह सब मुंबई रहते हैं | उस घर में यह लोग बाउंड्री कूद कर अंदर जाकर के अवैध रूप से पटाखा बनाते थे | उनके पटाखा बनानें के दौरान विस्फोट हुआ | अधिकारियों ने कहा कि दो आदमी जो मर गए हैं उनकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया बाकी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है |
उन्होंने कहा जांच कर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी|

हादसे में
इस्तहाख ऊर्फ लल्लू 30 मृत
आकाश कनौजिया 15 वर्ष मृत
मुस्ताक
कृष्ण कुमार उर्फ छोटू दोनों मरणासन्न हालत में लखनऊ
अयाश मोहम्मद घायल गोंडा मेला चल रहा है |

