
जी. पी. दुबे
9721071175
नशे में धुत सिपाही ने महिला को खींचकर अपने पास बैठाते हुए कहा चुप रहो वरना तुम्हारे पति को..
कन्नौज 8 अक्टूबर 24.
तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में नशे में धुत सिपाही एक दलित महिला के घर में घुस गया। महिला को खींचते हुए चारपाई पर बैठाया और गले में पड़ा मंगलसूत्र तोड़ते हुए धमकाया कि चुप रहो.. वर्ना तुम्हारे पति को दुष्कर्म तथा हत्या के केस में फंसा दूंगा।
मंगलसूत्र तोड़ने से गुस्से में महिला ने सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया और शोर मचाने लगी | शोर सुन आसापास के लोगों के आने पर सिपाही भागने लगा। इस दौरान वह चबूतरे से गिर पड़ा।
आरोपित सिपाही को घायल अवस्था में सीएचसी तालग्राम से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
तालग्राम नगर के एक मोहल्ला निवासी दलित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वह दो बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है।
महिला ने आरोप लगाया कि रविवार रात तालग्राम थाने की पीआरवी में तैनात एक सिपाही नशे में धुत होकर मोहल्ले के एक युवक के साथ उसके घर में घुस आया।
पति को दुष्कर्म तथा हत्या के केस में फंसाने की धमकी देते हुए जबरन चारपाई में अपने साथ बैठाने लगा। महिला ने विरोध किया तो बदसलूकी करने लगा। महिला का मंगलसूत्र खींचकर तोड़ डाला।
पीड़िता के अनुसार छीनाझपटी के दौरान महिला ने सिपाही को दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए।
आरोप है कि इससे गुस्साए सिपाही ने उसके पेट में लात मार दी। शोर सुन मोहल्ले के लोग आ गए और सिपाही को रोकने लगे। भागने के प्रयास में सिपाही चबूतरे से गिरकर घायल हो गया।
थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


