अंधेरे में पड़ोसी को महिला ने समझा पति और जब तक वह समझ पाती हो चुका था उसके साथ..रेप

जी.पी. दुबे
97210 711 75

भदोही 8 अक्टूबर 24.
भदोही जिले की एक महिला के साथ ऐसी घटना हो गई जिससे जब वह पुलिस स्टेशन पहुंचकर रिपोर्ट पंजीकृत करवाने के लिए पुलिस वालों को पूरी बात बताई तो उन्होंने उसे वहां भगा दिया |

दरअसल हुआ यह की 17-18 जुलाई की रात 34 वर्षीय शादीशुदा महिला के बगल में उसका पड़ोसी कंचू 32 वर्ष आकर लेट गया | उस समय बिजली न होने और आकाश में बादल छाए होने की वजह से काफी अंधेरा था, जिससे महिला ने समझा कि उसका पति आकर सोया है | उसके बाद कंचू महिला के साथ संभोग करना चालू कर दिया | संभोग के दौरान महिला को पता चला कि उसका पति नहीं है तो उसने शोर मचाना चालू कर दिया लेकिन तब तक उसके साथ दुष्कर्म की घटना हो चुकी थी | शोर मचाने की आवाज सुनकर घर वालों सहित आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए | महिला ने आरोपी को पकड़ लिया और सबको सारी बात बताने के साथ ही पुलिस को फोन कर दिया |
इसी बीच आरोपी के दो भाई भी वहां पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे |
जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती,वह दोनों भाग गए |
महिला गोपीगंज थाना पर शिकायत दर्ज कराने पहुंची और जब पुलिस वालों से सारी बात बताई तो उन्होंने उसकी दास्तां सुनकर एक बार तो अचंभित रह गये,लेकिन उसके बाद उसे वहां से भगा दिया|
इसके बाद महिला ने न्यायालय का सहारा लिया और न्यायालय के आदेश पर गोपीगंज थाने को महिला का मुकदमा दर्ज करना पड़ा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *