
जी.पी. दुबे
97210 711 75
कर्मचारियों को योगी का तोहफा 11 अक्टूबर को रामनवमी की छुट्टी हुई घोषित
लखनऊ 10 अक्टूबर 24.
शुक्रवार को महानवमी के अवसर पर छुट्टी का ऐलान हो गया है।
विभिन्न संगठनों की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। ऐसे में बैंक सहित सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल समेत अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार शुक्रवार 11 अक्टूबर को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी।
दरअसल इस बार नवरात्र की अष्टमी शुक्रवार को पड़ने के कारण कन्फ्यूजन हो गया है।
पहले नवमी शनिवार को मान ली गई थी। ऐसे में नवमी की छुट्टी भी शनिवार को घोषित थी।
नवदुर्गा की अष्टमी और महानवमी को लेकर हुए कन्फ्यूजन के चलते सरकार ने गजट में महानवमी की छुट्टी शनिवार 12 अक्टूबर को घोषित की थी जबकि शास्त्रीय गणना के मुताबिक 11 अक्टूबर को नवमी है। उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को महानवमी का अवकाश नहीं मिल रहा था।
इस तरह आप कर्मचारियों को शुक्रवार शनिवार व रविवार सहित तीन दिनों की छुट्टी मिल जा रही है |
अब स्कूल और कार्यालय सोमवार 14 अक्टूबर को खुलेंगे |


