शिक्षा के मंदिर में घुसा राजनीति और जातिवाद का जहर

जी.पी. दुबे

97210 711 75

शिक्षा के मंदिर में भी राजनीति और जातिवाद हो रहा हावी

प्रतापगढ़ 10 अक्टूबर 24.
शिक्षा का मंदिर जहां पर अध्यापक रूपी पुजारी द्वारा समस्त छात्रों को बगैर किसी भेदभाव के शिक्षा रूपी प्रसाद का वितरण किया जाता है |
लेकिन जब अध्यापक के ऊपर ही जातिवाद सहित अन्य आरोप लगा दिया जाएगा तो इस हालत में अध्यापक शिक्षा कैसे दे पाएगा |

एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जहां पर अध्यापक द्वारा कहे गए होमवर्क को पूरा करके ना आने पर जब छात्र-छात्राओं से सख़्ती की गई तो एक छात्रा के परिजन ने शिक्षक पर ही छेड़खानी,मारपीट और जातिवाद का आरोप लगा दिया |

मामला प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के क्षेत्रधारी इंटर कॉलेज का है |
जहां पर बुधवार को कक्षा 9 में पढ़ रहे कई छात्र-छात्राओं ने अध्यापक द्वारा दिए गए होमवर्क को पूरा करके नहीं आए थे |
इस पर अध्यापक द्वारा होमवर्क ना पूरा करके आने वाले छात्र-छात्राओं पर कड़ाई की गई |
अध्यापक के कड़ाई करने के 2 घंटे बाद कक्षा 9 में पढ़ने वाली एक छात्रा बेहोश हो गई |
विद्यालय के प्रबंधन द्वारा छात्रा को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां छात्रा का निरीक्षण करने के बाद चिकित्सक ने कहा कि इस हिस्टीरिया नामक बीमारी है और उसी के कारण यह बेहोश हुई है |

क्षेत्र के कुछ छुट भैया टाइप के नेता जो अपनी राजनीति को चमकाने के लिए मौका खोजते रहते हैं, उन्होंने उक्त छात्रा के बेहोश होने को मौका बना लिया |
उन्होंने छात्रा के परिजनों को भड़काते हुए अध्यापक के ऊपर छात्रा के साथ छेड़खानी, मारपीट तथा एससी एसटी में तहरीर दिलवा दिया |

तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई |

लेकिन यहां एक खास बात यह हुई कि बुधवार को ही मामले की सूचना मिलने पर तहरीर मिलने के पूर्व ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कक्षा 9 में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं का बयान लेते हुए वीडियो बना लिया था | जिसमें छात्र-छात्राओं ने किसी प्रकार का आरोप शिक्षक के ऊपर नहीं लगाया था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *