
Gyan Prakash Dubey
4 साल तक अपनी बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार
छतरपुर 10 अक्टूबर 24.
मध्य प्रदेश के छतरपुर से पिता- पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है |
जहां एक दरिंदा बाप अपनी बेटी को 4 साल तक अपनी हवस का शिकार बनाता रहा |
मामले का खुलासा होने पर 40 वर्षीय दरिंदा बाप फरार हो गया |
छतरपुर के पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी और 21 वर्ष से बेटी के साथ रहता था | आज सुबह लवकुश नगर थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया |
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक उसके ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है | साथ ही वह व्यक्ति कथित तौर पर उसकी बेटी जब 18 वर्ष से कम थी तभी से उसके साथ बलात्कार कर रहा था | इसलिए उसके ऊपर पाक्सो एक्ट से संबंधित धारा भी लगाई गई है |
पुलिस आरोपी को खोज मैं जुट गई है |


