Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद
संतकबीरनगर, 27 अप्रैल 2026.
धर्मसिंहवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है तथा अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को थाना धर्मसिंहवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 44/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त वहीदुद्दीन उर्फ वहीद पुत्र कमरुद्दीन, निवासी बरगदवा अंसारी, को मेहदूपार चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
बताया गया कि 25 अप्रैल 2026 को वादी द्वारा थाना धर्मसिंहवा में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया और अपहृता को बरामद कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप कुमार राय, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव और महिला कांस्टेबल पूनम गौंड शामिल रहीं |
NGV PRAKASH NEWS
