टेंट व्यवसायी का शव टेंट के परदे में लटका मिला

जी.पी. दुबे

97210 711 75

टेंट व्यवसायी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में टेंट हाउस के अंदर लटका मिला

बस्ती 12 अक्टूबर 24..
लालगंज थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर उजीयनपुर चौराहे पर एक टेंट व्यवसायी युवक का शव उसके टेंट हाउस के एक कमरे में लटका मिला |

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर निवासी पुष्पेंद्र उर्फ नितेश पुत्र राधेश्याम गौतम उम्र लगभग 24 वर्ष उजीयनपुर चौराहे पर बबलू टेंट हाउस के नाम से दुकान चलाता था |
शुक्रवार की रात वह खाना खाने के बाद टेंट हाउस के एक कमरे में सोने के लिए चला गया |
आज सुबह उसका बड़ा भाई राहुल जब दुकान पर आया तो देखा कि नितेश का शरीर टेंट के पर्दे से लटका हुआ है |
सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी कुदरहा राम आशीष यादव वह पुलिस टीम ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक चार भाइयों में से दूसरे नंबर पर था | उसके पिता राधे श्याम गौतम ग्राम सभा के प्रधान भी रह चुके हैं |
मृतक का विवाह नहीं हुआ था |
लोगों के अनुसार इधर कई दिनों से मृतक के घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था |

बहरहाल पुलिस घटना की जांच में लग गई है और प्रभारी चौकी प्रभारी चौकी राम आशीष यादव ने कहा कि मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *