
Gyan Prakash Dubey
महाराष्ट्र के दो जिलों दो व्यक्तियों ने अपनी पत्नी की चाकू मार कर की हत्या
मुंबई 12 अक्टूबर 24.
महाराष्ट्र में दो अलग-अलग घटनाओं में तथा दो अलग-अलग स्थान पर दो व्यक्तियों ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी |
प्राप्त समाचार के अनुसार ठाणे जिले के पास एक शख्स का अपनी पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है |
एक 41 साल के व्यक्ति को अपनी पत्नी की गठित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है|
पुलिस के अनुसार मीरा रोड के पति -पत्नी नदीम खान और उनकी पत्नी अमरीन 36 वर्ष के दो और 10 साल के दो बच्चे हैं |
दोनों में बच्चों के कस्टडी को लेकर विवाद चल रहा था |
महिला पुलिस स्टेशन कुछ मदद मांगने आई थी परंतु पुलिस उसे समय व्यस्त थी इसलिए महिला ने पुलिस से कहा कि वह कुछ देर बाद वापस आएगी | इसके बाद महिला पास के स्कूल में अपने बच्चों से मिलने के लिए चली गई |
पुलिस ने बताया कि स्कूल जाते समय उसके पति ने अमरीन के साथ झगड़ा किया और चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी |
वहीं दूसरी घटना में मुंबई में एक 26 साल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी |
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों के बीच झगड़ा हुआ फिर झगड़ा के बाद पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से मार कर उसकी हत्या कर दी |
इसके बाद पति पश्चिमी उपनगर में एक पुलिस स्टेशन पर पहुंचकर पुलिस को पत्नी के ऊपर हमला करने की जानकारी दी |
उसे शख्स की पहचान इंतेक़ाफ इदरीस अंसारी के रूप में की गई है |


