मुठभेड़ों का दिन: डेढ़ लाख का इनामी राजेश पुलिस एनकाउंटर में हुआ ढेर

Gyan Prakash Dubey

डेढ़ लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

बुलंदशहर 13 अक्टूबर 24.
पुलिस ने डेढ़ लाख के इनामी अपराधी राजेश को एक मुठभेड़ में मार गिराया है |

राजेश के खिलाफ 50 से अधिक अपराधिक मामले विभिन्न थानों पर दर्ज थे |
जिनमें ज्यादातर मामले लूट,डकैती और गैंगस्टर के थे |
पुलिस के अनुसार बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के दौरान अहार थाना प्रभारी और एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं |

यहां बताते चलें कि राजेश बुलंदशहर के आहार थाना क्षेत्र के सिहाली नगर गांव का रहने वाला था | पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी |
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अनूपशहर गिरजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस नें जब उसकी घेराबंदी कर ली और राजेश से आत्मसमर्पण करने को कहा तो राजेश ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी |
पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में राजेश को गोली लगी और उसकी मौत हो गई |

👉 इसके कुछ घंटे बाद ही बुलंदशहर पुलिस ने एक और मुठभेड़ का सामना किया |
पुलिस के अनुसार 12 अक्टूबर की रात खुर्जा नगर पुलिस ने बाबूलाल और गोलू नाम के दो बदमाशों को पकड़ा |
पुलिस चेकिंग के दौरान यह दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से भागने की की कोशिश कर रहे थे कि इस दौरान मोटरसाइकिल फिसल जाने की वजह से यह गिर गए | लेकिन उन्होंने बाइक फिसलने के बाद भी पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी |
पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया |
पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है |

बताते चलें कि बाबूलाल और गोलू पांडव अक्टूबर को पैसों के विवाद में गौरव नामक एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है |
पुलिस ने दोनों के पास से अवैध असलहा,कारतूस और बाइक बरामद की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *