कब्रिस्तान में दफन लाश का सर काट ले गए..?

Gyan Prakash Dubey

कब्रिस्तान मे दफन लाश का सर काट ले गए

बिजनौर 13 अक्टूबर 24.
बिजनौर जिले से ऐसा मामला सामने आया है जो हैरान कर देने वाला है |

पुलिस के मुताबिक हल्दौर थाने की पुलिस ने दो तांत्रिकों को गिरफ्तार किया | यह दोनों तांत्रिक कब्रिस्तान में दफन किए गए लाश का सर काटकर ले गए थे |
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि यह तांत्रिक सट्टा खेलते हैं और उसी के लिए तंत्र वगैरा किया करते हैं |
पुलिस ने दोनों के पास से घटना में प्रयोग होने वाले सामान को भी बरामद किया |
दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है |

घटना के बारे में जानकारी देते हुए हल्दौर खाने के प्रभारी निरीक्षक राम प्रताप ने बताया कि 23 सितंबर को खारी के कब्रिस्तान में कारी सैफुर्ररहमान की कब्र खुली मिली थी |
उन्होंने बताया कि जब कब्र में देखा गया तो लाश का सर गायब था |
जांच में तंत्र क्रिया के कुछ प्रमाण मिले |
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शनिवार को तांत्रिक कासीमुद्दीन और रामवीर को गिरफ्तार कर जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया |
दोनों आरोपियों ने बताया कि तंत्र क्रिया करने के लिए वह 22- 23 सितंबर की रात कब्र से लाश की गर्दन काट ले गए थे |
तांत्रिक कसीमुद्दीन ने बताया कि घटना को लेकर हुये हंगामे से वह डर गया और सबूत मिटाने के लिए उसने मुंबई जाकर गर्दन को समुद्र में फेंक दिया |
पुलिस ने बताया जब उनकी कब्र पर कुछ लोग फतिया पढ़ने गए तो कब खुला होने से जब उन्होंने देखा तो लाश का सर गायब था और कब्र के पास से तंत्र क्रिया का कुछ सामान पड़ा हुआ था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *