मेला देख कर लौट रही दो नाबलिकों के साथ हुआ गैंगरेप

Gyan Prakash Dubey

मेला देखकर लौट रही तो नाबालिको के साथ हुआ गैंगरेप

पलामू झारखंड 14 अक्टूबर 24.
पलामू से दलित समुदाय की दो नाबालिक लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिक लड़कियां दुर्गा पूजा मेला देखकर घर लौट रही थी |
रास्ते में आरोपियों ने उन दोनों को पड़कर गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया |
घटना शुक्रवार को नोडीह बाजार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई |

मामले का खुलासा रविवार को हुआ जब परिजनों द्वारा पुलिस में शिकायत की गई |
घटना को लेकर दलित समुदाय में काफी आक्रोश है |

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी छतरपुर अवध यादव ने कहा कि दलित परिवार की दो लड़कियां शुक्रवार को सरायडीह में दुर्गा पूजा का मेला देख कर घर लौट रही थी |

आरोपियों ने रास्ते नें उन्हें पकड़ कर घटना को अंजाम दिया |

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है|

वहीं थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *