प्रदेश की राजधानी में शौच के लिए कई नाबालिक के साथ हुआ गैंगरेप. मरा जान झाड़ियों में फेंक कर भागे

जी.पी. दुबे

97210 71175

शौच के लिए गयी नाबालिक किशोरी से हुआ गैंगरेपमरा जान झाड़ी में फेका*

लखनऊ 14 अक्टूबर 24.
जब प्रदेश की राजधानी ही बच्चियों के लिए सुरक्षित नहीं है तो बाकी जिलों के बारे में आप खुद सोच सकते हैं |

मामला लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र का है जहां सुबह 4 बजे शौच के लिए गई एक नाबालिक किशोरी को तीन लोगों ने अगवा कर लिया |
किशोरी को झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया |
आरोपियों ने दुपट्टे से किशोरी का मुंह तथा पैर बांध दिया था |
उस दौरान किशोरी बेहोश हो गई और उन तीनों लोगों ने उसे मरा समझ झाड़ियां में ही छोड़ भाग गए |

सुबह के समय लोग जब नित्य क्रिया हेतु निकले तो उन्होंने किशोरी को झाड़ियां में बेहोश पड़े देखा |
लोगों ने इसकी सूचना किशोरी के परिजन को दी |

सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किशोरी कोई इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया तथा मामले की जानकारी पुलिस को दी |
पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *